Saturday, July 27, 2019

हैरतअंगेज़ मालूमात और इल्मी बारीकियां

हैरतअंगेज़ मालूमात और इल्मी बारीकियां

*हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को इल्म कैसे अता किया गया*

💫आप को तमाम चीज़ों का इल्म दिया गया यानी अल्लाह तआला ने अपनी तमाम मख़लूकात में से एक एक जिन्स आपको दिखा दी और उसका नाम बताया ! मसलन घोड़ा दिखाकर बता दिया गया कि इसे घोड़ा कहतें हैं ! ऊंट दिखाकर बता दिया गया कि इसे ऊंट कहतें हैं ! इसी तरह एक एक चीज़ दिखाकर उसके नाम बता दिए !

🌟आदम अलैहिस्सलाम को यह खुसीसियत हासिल थी की आपको चीज़ों के नाम हर ज़बान में बता दिए गये थे ! और वही ज़बाने आपकी औलाद में मुतफररिक तौर पर पाई जाती हैं ! यानी एक चीज़ का नाम आपने हर हर ज़बान में बताया जो ज़बानें भी ईजाद होनी थीं आपको उनका इल्म पहले से अता कर दिया गया !
*📚(तज़किरतुल अम्बिया, सफा 32)*

*👉🏻नोट::-* पोस्ट को खूब आम करें, बहुत अहम इल्म है साथ ही अगली पोस्ट पढे *इब्लीस की असल क्या है*
_________________________________

No comments:

Post a Comment

Featured Post

 خوداحتسابی کا فقدان ہماری ناکامیوں کا سبب ہے ہم نے اپنی ناکامیوں کا ٹھیکرا دوسروں کے سر پر پھوڑنا سیکھ لیا ہے۔ کسی بھی اجتماعی یا انفرادی ن...